परबत्ता के विभिन्न गांवों में बाढ़ का पानी मचा रही उफान ।। Inquilabindia

IMG 20220830 WA0003
IMG 20220830 WA0005

दर्जनों घरों में पानी कर चुकी हैं प्रवेश लेकिन कोई व्यवस्था नहीं

IMG 20220830 WA0011

दियारा क्षेत्रों के पशुपालक ऊंची स्थान पर कर रहे पलायन

IMG 20220830 WA0010

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में गंगा जल स्तर में वृद्धि से नदियों से सटे गांव लगार, माधवपुर, जानकीचक, सलारपुर, भरतखंड आदि इलाके में पानी कुछ जगहों पर घेर लिया हैं। दियरा इलाके के पशुपालकों और बाढ़ पीड़ित मजबूरन ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इतना हीं नहीं दियारा में कई गरीब किसानों की फसलें में भी नुकसान होती नजर आ रही हैं। जबकि तेमथा करारी पंचायत के वार्ड नंबर दो के शर्मा टोला तेमथा में गंगा नदी के जलस्तर वृद्धि का पानी चारों तरफ फैल चुका हैं। बाढ़ पीड़ित घर परिवार वालों को घर से बाहर निकलना मुश्किल बन चुकी हैं। जल स्तर वृद्धि से यहाँ के करीब एक सौ पचास घर के लोग बाढ़ का शिकार हो गया हैं। चारों तरफ से गंगा जल स्तर में वृद्धि का पानी फैल गई है। कहीं कहीं बीच में टापू की तरह गाँव में लोग रह रहा हैं, पर अभी तक लोगों के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं।

img 20220830 wa00027931226890675253949
IMG 20220824 WA0011 4

वहीं तेमथा करारी के वार्ड संख्या 2 के शर्मा टोला निवासी व बाढ़ पीड़ित अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, भैरव शर्मा, फुलो शर्मा, जर्मन शर्मा आदि लोगों का कहना है कि उन्हें सख्त नाव की जरूरत हैं। इस बात की पुष्टि तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी ने भी किया। उन्होंने बताया कि वे नाव को लेकर अंचल अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया हूँ । गंगा किनारे बसा हुआ हैं, करीब डेढ़ सौ घर सात सौ के आसपास मतदाता हैं। यहाँ के सदानंद शर्मा, केदार शर्मा, महेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि वे लोग जलस्तर पानी से घिर गया हैं। काफी कठिनाइयो हो रही हैं। अभी तक सरकार के मुलाजिम कोई व्यवस्था नहीं की हैं। सुबोध शर्मा, शालिग्राम शर्मा, महेश्वर शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा आदि ने कहा कि बीते सोमवार की संध्या से उनका टोला वार्ड नंबर 2 गंगा के जलस्तर वृद्धि के पूरी की पूरी तरह घिर गया हैं। यदि ऐसी स्थिति रही तो निश्चित रूप से बुधवार को इन लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाएगा और दर्जनों लोगों के घरों में बाढ़ का भी प्रवेश कर गया है। पानी से घिरे रहने से उन लोगों को खाने की सामग्री समेत अन्य चीजें लेने में परेशानी हो रही हैं। अभी तक नाव की सुविधा उपलब्ध नही हैं।

img 20220830 wa00045518010168686911108
IMG 20220107 WA0015 5

वहीं खासकर दियारा क्षेत्रों के पशुपालक और किसान पंकज शर्मा, हरिलाल शर्मा, बबलू शर्मा, बिलास शर्मा ऊंचे स्थान की ओर अपने – अपने पशुओं को साथ लेकर पलायन करते जा रहे हैं। वहीं कुल्हड़िया पंचायत के सलारपुर गांव के वार्ड संख्या 10 में गंगा जलस्तर का काफी भयावह स्थिति बन चुकी हैं। वहीं जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने बताया कि कुल्हड़िया और भरसों पंचायत के कई हिस्सों में दर्जनों लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गई है। जिसमें खासकर मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद समसुद्दीन, प्रदीप मुनि, सदानंद पासवान आदि लोग बाढ़ पीड़ित हो गया है। जबकि वहीं भरसों पंचायत में भी शंभू सिंह, बिलास सिंह, नंदलाल सिंह, चंद्रदेव प्रसाद सिंह आदि लोग बाढ़ का शिकार हो संबंधित अधिकारियों से सहयोग की मांग कर रहे हैं।

IMG 20220830 WA0001 1
IMG 20220309 WA0010 3

वहीं माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ बंटु सिंह ने कहा कि वार्ड संख्या 3 और 6 में बाढ़ का पानी उफान मचाई हुई हैं। दियारा क्षेत्र पुर्णरुपेण जलमग्न हो गई है। वहीं खासकर पागो मंडल, जिच्छु मंडल, लड्डू मंडल समेत अन्य लोगों के घरों के मुख्य द्वार पर बाढ़ की पानी उफान मचाई हुई हैं। जबकि आवागमन पुर्णरुपेण चुनौतियां बन गई हैं। घनी आबादी का यह क्षेत्र कई तरह की परेशानियों से गुजर रहा हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कम से कम नाव की व्यवस्था कर देना चाहिए था।

IMG 20220830 WA0003 1
IMG 20220506 WA0009 10

वहीं एसडीओ अमन कुमार सुमन, राजस्व पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि अभी जलस्तर की स्थिति सामान्य था। लेकिन कुछ घरों में बाढ़ की पानी उफान मचाई हुई हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया हैं। वहीं बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों पर मेरी पैनी नजर बनी हुई हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर विभिन्न स्थितियों से अवगत हों रहें हैं। अंततः बाढ़ पीड़ित परिवार को उचित सहायता खातिर दिन रात तत्पर हों सेवा प्रदान करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *