Site icon INQUILAB INDIA

भागलपुर की लेडी ई-रिक्शा चालक पिंकी के हौंसले को सलाम, बोली- बच्चों को बनाना है डाक्टर और इंजीनियर ।।

IMG 20221119 WA0020

भागलपुर की लेडी ई-रिक्शा चालक पिंकी के हौंसले को सलाम, बोली- बच्चों को बनाना है डाक्टर और इंजीनियर ।।

भागलपुर बाथ : ये मत कहो खुदा से, मेरी मुश्किलें बड़ी है। इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है।’ ई-रिक्शा पर बैठी एक सवारी ने इन पंक्तियों को उस समय गुनगुना दिया, जब उन्होंने इसका हैंडल एक महिला को संभाले देखा। ई-रिक्शा चालक महिला को देख लगभग सभी यात्री एक पल के लिए उसकी हिम्मत को सराहने लगते हैं। सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत स्थित उत्तर टोला ऊंचागांव निवासी मजदूर अमरजीत शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी घर से ई-रिक्शा लेकर निकलती हैं |और पूरे दिन मेहनत और इमानदारी के दम पर धन अर्जित करती हैं।आत्मनिर्भर पिंकी महिलाओं के लिए प्रेरणा की श्रोत हैं। पिंकी ने बातचीत के क्रम में अपनी स्थिति साझा करते हुए बताया कि वो मुंगेर जिला के असरगंज थाना अंतर्गत ममई गांव की रहने वाली है। चार भाई-बहन में सबसे बड़ी है।

वो पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती थी, लेकिन उसके पिता सुरेन शर्मा की आर्थिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण आठवीं तक ही पढ़ाई कर सकी। वर्ष 2010 में उसकी शादी ऊंचागांव में सुबोध शर्मा के पुत्र अमरजीत से हो गई। यहां उसके पति के पास रहने के लिए अपनी जमीन भी नही है। उनके गोतिया ने रहने के लिए मौखिक रुप से कुछ जमीन दी है, जिसमें सास-ससुर सहित पति-बच्चों के साथ रहती है। पिंकी के चार बच्चे हैं। इनमें दो पुत्री 10 वर्ष की वर्षा और सात वर्ष की रिया व दो पुत्र पांच वर्ष का शिवम और तीन वर्ष का सत्यम हैं।
चार बच्चों की मां पिंकी ने बच्चों को बेहतर शिक्षा और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का लिया संकल्प

Exit mobile version