भूपेंद्र दास के भाई के बयान पर बिहपुर थाने में अज्ञात पर मामला दर्ज ।।

IMG 20221105 WA0076

                 भूपेंद्र दास के भाई के बयान पर बिहपुर थाने में अज्ञात पर मामला दर्ज ।।

  • नवगछिया एसपी और डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुँचकर किया जांच, दिए आवश्यक निर्देश
  • थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को मायगंज अस्पताल जाकर भाई का लिया बयान

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड संख्या- 15 में गुरुवार की सुबह महादलित परिवार के भूपेंद्र दास उर्फ भोपाली के घर के बंद कमरे में भूपेंद्र दास समेत पत्नी आरती 27 वर्ष, एक पुत्री अर्निका 6 वर्ष समेत दो पुत्र साजन 4 वर्ष और बालवीर 2 वर्ष खून से लथपथ मरणासन्न स्थिति में घरवालों को मिला था। जिसमे पुत्र बालवीर 2 वर्ष घटनास्थल पर मृत पाया गया था। सभी को लोहे के रॉड और इंट से कुचलकर मारने का राक्षसी प्रयास किया है। वही बांकी चारो को बिहपुर सीएचसी से मायागंज भेजा गया। जहां गुरुवार शाम इलाज के दौरान पुत्र साजन 4 वर्ष की मौत हो गई। वही भूपेंद्र दास, आरती और पुत्री अर्निका का इलाज चल रहा है। तीनों मरनासन्न हालत में कुछ भी कहने सुनने में पूरी तरह असमर्थ हैं। सभी ऑक्सिजन पर है। भूपेंद्र को एक पुत्री और तीन पुत्र में बड़ा पुत्र आर्यन घटना की रात दादी के साथ बगल वाली कमरे में सो गया था। जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद से भूपेंद्र की वृद्ध माँ और पुत्र आर्यन कुमार स्तब्ध है। दोनो कुछ भी जानने और कहने से अनभिज्ञता जाहिर करते है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परीजन समेत ग्रामीणों से हादसे के बारे में कोई कुछ भी कहने में हिचकिचा रहे हैं। लोग चकित की घनी आबादी वाले फूंस के कमरे में इतना बड़ा हादसा हुआ और किसी को आहट भी सुनाई नही दिया। परंतु दबे जुबान से लोग पति पत्नी के बीच हुए विवाद में घटना होने की आशंका जता रहे हैं। घायल तीनों अभी कुछ बोल नही पा रहे हैं। तत्काल आशंका जताई जा रही है। कि घटना पति-पत्नी के बीच मे घटित हुई होगी। आर्थिक तंगी के कारण विवाद होने की बात चर्चा में है। बताया गया कि कमरे का गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने घटनास्थल से ईंट और कुछ समान बरामद किए है। जानकारी मिलते ही देर शाम नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार भूपेंद्र के घर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परीजन से घटनाक्रम की जानकारी ली। वही मौके पर थानाध्यक्ष को कांड के उद्भेदन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक सेंपल लेकर प्रयोग के लिए लेकर गए। शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मायागांज पहुँचकर घायलों से मिलकर जानकारी लेना चाहा लेकिन अभी तीनो बोलने सुनने में पूरी तरह समर्थ है। बार बार बेहोश होता है। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि भाई के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। तत्काल घायल तीनो की हालत में सुधार होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब भूपेंद्र, आरती और अर्निका के होश में आने का इंतजार रही है। सुरक्षा के लिए मायागंज अस्पताल में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद दोनो मासूम का महादेवपुर गंगा घाट पर हुआ दाह संस्कार

शुक्रवार को बिहपुर पुलिस ने मायागांज अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली साथ ही परीजन से पुछताछ कर भूपेंद्र के भाई रमेश के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। वही मृतक बालवीर और साजन का पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया। देर शाम महादेवपुर गंगा घाट पर दोनो बच्चे का दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि बड़ा भाई आर्यन ने दिया। दाह संस्कार के वक्त का नजारा बहुत ही दर्दनाक व भयावह थी। लोगो के आंखों से आंसू छलक रहे थे। इधर घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है। भूपेंद्र के वारे में ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर घर मे विवाद करता रहता था। पूर्व में भूपेंद्र बाहर कमाता था। वही कुछ माह से यही रहकर मजदूरी कर घर चलाता था। भूपेंद्र नशे का आदि है। आर्थिक तंगी में घर मे बराबर विवाद और पत्नी से मारपीट करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *