Site icon INQUILAB INDIA

जे.पितचैया का जन्मदिन बॉल बैडमिंटन दिवस के रूप में मनाया गया

IMG 20241222 WA0009

नवगछिया शनिवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर केक काट कर जे. पितचैया का जन्मदिन मनाया गया। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार आज बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में बॉल बैडमिंटन खेल के” प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी जम्मालमदक पितचैया ” के जन्मदिन के अवसर पर बॉल बैडमिंटन दिवस मनाया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ ने आज अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी जे.पितचैया के 107वें जन्मदिन को बॉल बैडमिंटन दिवस घोषित किया है। भारत सरकार द्वारा बॉल बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी जे.पितचैया को 1970 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। आंध्र प्रदेश के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी रहे जे.पितचैया ने राष्ट्रीय स्तर के कई प्रातियोगिताओं में स्टार प्लेयर ऑफ इंडिया का खिताब जीता। बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए जे.पितचैया सदा आदर्श खिलाड़ी रहेंगे।

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- माननीय सदस्य,बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव,संघ के वरीय उपाध्यक्ष-सह-बिहार सरकार के माननीय उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ,उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता,अनामिका पासवान,पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल,राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को बॉल बैडमिंटन दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित कुमार शर्मा,सूरज कुमार,गुलशन कुमार,बिट्टू कुमार,घनश्याम कुमार,विशाल कुमार,आशीष उर्फ सन्नी कुमार,प्रियांशु कुमार,आदित्य राज,विकाश कुमार,देवा उर्फ गणेशा आदि शामिल थे।

Exit mobile version