दहेज प्रथा में महिला पर ससुराल पक्ष ने किया जानलेवा हमला, बाल बाल बची महिला ।

दहेज प्रथा में महिला पर ससुराल पक्ष ने किया जानलेवा हमला, बाल बाल बची महिला ।

IMG 20220715 WA0012

पति और ससुर हुए गिरफ्तार अन्य आरोपी फरार

IMG 20220715 WA0012

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत करना गाँव मे बीते दो पहले हुई दहेज प्रथा हत्याकांड मामला सुलक्षी नहीं थी कि फिर पुर्व मामले से मिलती जुलती दूसरी मामला भी उसी गांव मुहल्ले में दहेज लोभियों ने घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार एक तीन बच्चे की मां के ऊपर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं, जिसमें एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। वहीं जख्मी महिला करना गांव की गुंजन कुमारी बताई जा रही हैं, जिसे पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता में इलाज के लाया गया हैं। इसके साथ ही साथ जख्मी महिला गुंजन देवी के माता-पिता भी माइकै से चलकर सीएचसी परबत्ता पहुंच प्राथमिक उपचार कराते नजर आए। जो भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के कदवा प्रताप नगर गांव के भगवान सिंह की पुत्री हैं। वहीं महिला के पिता भगवान सिंह की माने तो उनकी बेटी गुंजन देवी की शादी करीबन सात वर्ष पूर्व करना गांव की रामवतार सिंह के पुत्र सुभाषकर सिंह उर्फ प्रभाकर के साथ हुई थी और गुंजन कुमारी को तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़के और एक लड़की हैं, बड़ी लड़की का नाम सोनाली कुमारी हैं, इसके बाद की छोटा दो बेटा सुधांशु कुमार और साक्षम कुमार हैं। बीते कुछ महीनों से लगातार ससुराल वालों द्वारा दहेज के मोटरसाइकिल, एक गाय और एक लाख रुपए की मांग करते आ रहे थे। जिसको देने से मैं इनकार कर रहा था। क्योंकि हमारे पास इतना पैसा नहीं हैं। फिर इसी कारण ससुराल पक्ष द्वारा विभिन्न तरीकों से प्रतारित भी की जा रही थीं और आखिरकार ससुराल वालों ने मेरी बेटी के साथ जानलेवा हमला की घटना को अंजाम दिया।

IMG 20220715 WA0013

वहीं जख्मी गुंजन देवी ने बताई कि मेरे साथ बीते कई दिनों से ननद गीता कुमारी, पति सुभाषकर सिंह उर्फ प्रभाकर कुमार, ससुर रामावतार सिंह के साथ ही साथ सास व अन्य लोगों द्वारा तरह तरह घरेलू नुस्खे निकाल प्रतारित कर रहे थे। जिससे मैं पुरी तरह मजबूर होकर अपने पिता और माता के कथनानुसार सबकुछ बर्दाश्त कर अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी कि आज फिर बोलते – बोलते सभी लोगों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कमरे के अंदर ले जाकर जान से मारने की प्रयास किया। जिससे मैं बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाई और चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सुचना दिया, जिसपर पुलिस तुरंत पहुंच मेरे पति और ससुर को गिरफ्तार कर थाना ले गया। इतना हीं नहीं पुर्व विवाद में भी बीते 12 जुलाई को हीं परबत्ता थाना पुलिस को सुचना दे दिया गया था, लेकिन ठंडे बस्ते में यह मामला पड़ा था और आज यह घटना उग्र रूप ले लिया।

वहीं इस घटना को प्रत्यक्षदर्शी बनी जख्मी महिला गुंजन देवी की इकलौती बेटी सोनाली कुमारी ने बताई कि मैली मम्मी को पापा, बुआ, बाबा और मामा छभी ने मिलकर कुब माली हैं। मुंह में कपला ठुंच – ठुंच कर मैली मम्मी को छब मालै है। मम्मी खुब लोती है कोई नहीं बचाई हैं। काली लोज छब कहता है कि नाना छै कहौ कि मोटल छायकिल दैने, नहीं तो मम्मी को माल देंगे। आज भी कुब माला हैं छब कोय। वहीं इस मामले को लेकर परबत्ता थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मुझे भी सुचना मिली तो तुरंत पुलिस भेजकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। शेष अन्य लोग फरार हो गया है। छापेमारी की जा रही हैं। अंततः इस मामले की पुरी जांच कर बहुत जल्द सभी आरोपियों पर कार्रवाई कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

IMG 20220715 WA0005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *