दियारा में अपराधियों ने सोए अवस्था मे युवक को मारी गोली, मौत।। Inquilabindia

IMG 20220116 WA0001

नवगछिया। खरीक के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत अठर-बिघिया दियारा कोसी क्षेत्र में गुरुवार रात्री करीब डेढ़ बजे हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने बासा पर सोए किसान पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक भवनपुरा निवासी किसान विलास मंडल के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार को अपराधियों ने दाहिने कान के ऊपर सर में और दाए तरफ गर्दन पर दो गोली मारी गई है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू करते हुए परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोका बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की रात मृतक नीरज, पिता विलास मंडल व अन्य तीन मवेशी पालक के साथ अठर-बिघिया दियारा स्थित बासा पर सभी के बीच मे सोया हुआ था। अर्धरात्रि में अचानक आधा दर्जन अपराधी पहुंचे और गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से सभी हड़बड़ा कर उठकर जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी बीच नीरज अपराधियों की गोलियों का निशाना बन गया। घटना के बाद सभी अपराधी दियरा की ओर भाग गए। हत्या के कारणों के बारे में बताया कि गत 10 जनवरी को कोसी दियरा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी घुड़सवार गिरोह के सरगना मौसम यादव साथियों के साथ दूध लेने के लिए नीरज के पास बासा पर गया था। जिसपर नीरज ने मौसम को दूध देने से मना कर दिया था। जिसके बाद दोनो के बीच काफी विवाद हुआ था, जिसपर मौसम ने अंजाम भुगतने की धमकी दिया था। मृतक के पिता विलास मंडल के बयान पर नदी थाने में भवनपुरा के मौसम यादव समेत छह अपराधकर्मियों को हत्यारोपित किया है। नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि कांड दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने घटना में शामिल सभी अपराधकर्मियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *