शराब पीने के लिए पांच सौ रूपीए नहीं दिया तो आंख से दिव्यांग व्यक्ति का लाठी से सिर फोड़ा ।।

शराब पीने के लिए पांच सौ रूपीए नहीं दिया तो आंख से दिव्यांग व्यक्ति का लाठी से सिर फोड़ा ।।

Screenshot 2022 0706 204647
  • आंख से दिव्यांग पुत्र की पिटाई की शिकायत लेकर पंचायत के सरपंच के पास पहुंची 70 वर्षीय वृद्ध माँ,
  • घर लौटने के क्रम में दबंग ने सिर पर लाठी से प्रहार कर, कर दी हत्या

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गाँव के वार्ड संख्या- 5 मे सोमवार की देर रात ग्यारह बजे के करीब गाँव के ही एक नशेरी युवक रंजन कुमार मंडल ने कोरेक्स के नशे में धुत होकर शराब पीने के लिए 5 सौ रूपीए नही देने पर दबंगई दिखाते हुए स्थानीय निवासी दोनों आंख से दिव्यांग पंकज शर्मा को उसी के हाथ से लाठी छीनकर मारपीट करने लगा। इस दौरान दबंग रंजन कुमार मंडल ने पंकज के सिर पर प्रहार कर सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों ने घायल पंकज को उठाकर उसके घर पहुंचा दिया।

दबंगो द्वारा पुत्र की पिटाई की शिकायत लेकर उसी वक्त पंकज की वयोवृद्ध मां सुधा देवी 70 वर्ष, दिव्यांग पुत्र के साथ रोते हुए पंचायत के सरपंच के पास पहुंची और पुत्र के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी देते हुए दबंग पर कार्यवाई की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि पंचायत के सरपंच ने अपनी अज्ञानता का पूर्ण परिचय देते हुए स्थानीय पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी देने के बजाय सुबह देखने की बात कहकर टालते हुए वृद्ध महिला को घर लौटा दिया। सरपंच ने यह भी नही सोचा कि वे एक जनप्रतिनिधि यानी जनता के सेवक मात्र है।

इतनी रात गए साढ़े 11 बजे एक दुखियारी महिला पीड़ित बनकर उसके घर आई है और वे उन्हें बिना संतुष्ट किए निराश लौटा दिए। बताया जा रहा है कि सरपंच के यहां से घर लौटते वक्त रास्ते मे ही रंजन मंडल ने अपने घर के समीप पुनः मंटू के हाथ से लाठी छीनकर मारना शुरू कर दिया। वही अंधे पुत्र को बेरहमी से पिटता देख वृद्ध माँ को रहा नही गया और वह पुत्र को बचाने जैसे ही आगे बढ़ी, तभी रंजन ने सुधा देवी के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। लाठी के प्रहार से वृद्ध सुधा देवी का सिर बीचोबीच फट गया और वे वही ढेर हो गई। बताया जा रहा है कि सिर फटने से अधिक रक्तश्राव के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

मरने के बाद भी दरिंदे ने वृद्ध महिला पर लाठियां बरसाता रहा और कुछ देर बाद वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पंकज को उठाकर निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार की सुबह महाल के चौकीदार के माध्यम से बिहपुर पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। साथ ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दर्जनो पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपित रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित रंजन नशे का आदि है। शराब, कोरेक्स, गाँजा आदि के नशे में गाँव मे हंगामा करता है। नशे करने के लिए पैसे नहीं रहने पर छिनतई करता है, दबंगई करता है। इधर घटना की जानकारी परदेस में रह रहे मृतका सुधा देवी के पुत्र को दी गई। सभी घर के लिए निकल चुके थे। मृतक सुधा देवी को तीन पुत्र मंटू शर्मा, पंकज शर्मा, धीरज शर्मा और एक पुत्री है। पुत्री का ससुराल पंजाब में है। घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। लोगों में घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बुधवार को दोनो पुत्र के आने के बाद स्थानीय गंगा घाट पर दाह संस्कार किया जाएगा। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्यवाई होगी। तत्काल कांड के मुख्य आरोपित रंजन कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को बिहपुर सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *