पटना में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा नदी ।। InquilabIndia

पटना में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा नदी ।। InquilabIndia

Screenshot 20210814 153456

बिहार में 11 नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा के जलस्तर में बढ़ने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन अभी प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है।

Capture

मिल रही जानकारी के अनुसार गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी समेत राज्य की 11 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जबकि सूबे के 15 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है।

IMG 20210811 WA0116


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में रिकॉर्ड जलस्तर हथिदह में बढ़ा है। शुक्रवार को हथिदह में गंगा 43।25 मीटर पर चली गई।

Screenshot 20210715 183835

यह जलस्तर उच्चतम स्कोर से आठ सेमी अधिक है। वहीं, अथमलगोला में सबनीमा के पास गंगा एनएच 31 के ऊपर बह रही है। हल्के पानी के कारण ट्रैफिक में कोई डिस्टर्ब नहीं हुआ है। आगे मुंगेर व भागलपुर में भी वही स्थिति है। सबसे भयावह स्थिति दियारा क्षेत्र की है।

IMG 20210813 WA0040


दूसरी ओर, पटना में दीघा घाट से लेकर कंगन घाट तक पानी का दबाव बना हुआ है।

IMG 20210703 WA0077

पटना से सटे जिलों में वैशाली, सारण में भी बाढ़ की स्थिति भयावह है। इसे देखते हुए कल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने बाढ का जायजा लिया। साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। इतना ही नहीं, बाढ़ का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *