
नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी बिहपुर मंडल ने बिहपुर प्रखंड क्षेत्र के बभंगामा गांव स्थित पखवारा में स्थापना दिवस कार्यक्रम झंडोत्तोलन कर शुरू किया गया।

जिसकी अध्यक्षता 138 बूथ भाजपा अध्यक्ष मृत्युंजय चौधरी ने किया एवं इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री शंभू ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश संगठन सह महामंत्री श्री शिव नारायण जी ने प्रमुखता से भाजपा पार्टी संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक अपना विचार व्यक्त किया।।

इस कार्यक्रम के मौके पर नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, महामंत्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास, सुबोध मंडल, मंडल अध्यक्ष प्रभु चौधरी, प्रोफ़ेसर गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, कल्याण झा, उत्तम कुमार निखिल कुमार, राजेश कुमार झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों मौजूद थे
