शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सोशल मिडिया डिपार्टमेंट के तत्वावधान में तिरहुत प्रमंडल की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया! इस बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष के वेद प्रकाश के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन सौरव सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तिरहुत के प्रभारी पुष्कर सिंह, उत्तर बिहार संगठन महासचिव गौरव कुमार,गौतम कुमार ,जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल, विधानपरिषद उम्मीदवार अजय कुमार यादव, सकरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार राम मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल रहे!

सौरभ सिन्हा ने कहा की यह बैठक मुख्य रूप से सोसल मिडिया जो हमारा मुख्य हथियार है उसका विस्तार बूथ स्तर पर त्रिमूर्ति का गठन किया जायेगा साथ ही लोकसभा अध्यक्ष एवम विधानसभा अध्यक्ष एवम ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति संगठन चुनाव पूर्व करने का निर्देश जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश को दे दिया गया। जल्द ही आधुनिक तकनीक से लैस हमारी सोसल मिडिया डिपार्टमेंट होगी साथ ही आगामी सभी चुनाव में बूथ प्रबंधन की जिम्मेवारी भी सोशल मिडिया के देख रेख में किया जायेगा और सदस्यता अभियान में जिला कमेटी के साथ तालमेल कर अत्यधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी जिलाध्यक्ष अरविन्द मुकुल ने कहा की यह बताते हुए खुशी हो रही है की वेद प्रकाश के नेतृत्व में जिला कांग्रेस सोशल मीडिया काफी सक्रिय रुप से कार्य कर रही है हम इसकी प्रशंसा करें हम सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से जल्द ही जिले में अत्यधिक सदस्यता अभियान के रिकॉर्ड को भी स्थापित किया जायेगा।

पुष्कर सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव में आईटी डिपार्टमेंट मजबूती पूर्वक अभियान चला कर अपने उम्मीदवार की जीत निश्चित करेंगे सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि जल्द ही सभी प्रखंड एवं विधानसभा क्षेत्र में अभियान चला कर ऊर्जावान साथियों को जिम्मेवारी दिया जायेगा और अत्यधिक सदस्यता अभियान चलाकर रिकॉर्ड स्थापित करेगी! इस कार्यक्रम में अश्विनी कुमार, कृष्णमोहन शर्मा, ऋषिकेश कुमार, अभिषेक रंजन, आनंद गुप्ता,शैलेन्द्र शर्मा, बेबी कुमारी, मनीष तिवारी,राजकिशोर चौधरी समेत तिरहुत प्रमंडल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे साथ में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांग्रेसी साथियों को सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।