खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक गांव निवासी व खगड़िया के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी की धर्म पत्नी बेबी देवी ने बीते रात 19 जनवरी को देर रात अपने पड़ोस में हो रहे शादी समारोह में गोसाईं गीत गाकर अपने घर लौट रही थी, कि कुछ मनचलों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उक्त महिला के घर का रास्ता रोकने के लिए सीमेंट बालू सीट जोड़ रहे थे, जिसे देख महिला द्वारा मना करने पर अन्य महिला के आदेशानुसार उक्त महिला को बेइज्जत करने और घर पर अकेली होने का फायदा उठाने पर मनचलों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। साथ ही साथ मनचलों ने जान मारने की नीयत से गला दबाने की भी प्रयास किया। लेकिन वहीं महिला ने अपने आप को बचाने में सफल रहीं। इतना ही नहीं आवेदन के जरिए महिला ने बताई कि मुझे जान से भी मारने की प्रयास भी किया गया था। साथ ही साथ हमारे कुछ पहने ज्वेलर्स भी छिन ले गया।

आपको बताते चलें कि उक्त महिला के पति खगड़िया में अधिवक्ता वकालत में कार्यरत होने के चलते महिला अपने घर में अकेली रहती है। इसलिए दोनों अभियुक्त गण सहित अन्य मनचलों ने शराब के नशे से धुत घर के रास्ते जो सड़क पर आने के क्रम में चुपचाप दीवाल देखकर रोकने का प्रयास किया। वहीं महिला द्वारा विरोध करने पर दोनों उक्त अभियुक्त ने इस घटना को अंजाम दिया। और घटना घटित होने के तुरंत बाद घटना में संलिप्त लोग रफुचक्कर हो गया। वहीं उक्त आवेदक महिला अभियुक्त के चले जाने के बाद अधिवक्ता की पत्नी ने अपने पति को फोन कर सूचना दिया, जिसके तुरंत बाद पति ने परबत्ता थानाध्यक्ष को फोन कर मदद की गुहार किया। जिसके बाद देर रात परबत्ता थाना ने घटनास्थल पर पहुंच अपने स्तर से पूरा निरीक्षण किया और लौट गया। वहीं जाते जाते परबत्ता थाना प्रभारी संजय कुमार विश्वास ने बताया कि आप अपनी पुरी मामला आवेदन के जरिए थाना में जमा करें। अंततः पति के घर आने के बाद महिला ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर दोनों अभियुक्त पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया। इधर परबत्ता थाना प्रभारी संजय कुमार विश्वास ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिली है और अपने स्तर से छानबीन कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश किया जा रहा है।
