नवगछिया पहुंचे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार , बाढ़ पीड़ितों ने खोल दी अधिकारियों की पोल

नवगछिया पहुंचे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार , बाढ़ पीड़ितों ने खोल दी अधिकारियों की पोल

Screenshot 20210817 213138

अमरजीत सिंह संवादाता

इन दिनों बिहार में गंगा, कोशी सहित अन्य कई सहयोगी नदियां उफान पर रहने के कारण प्रदेश के अलग – अलग हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है। इसी क्रम में बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर के नवगछिया पहुचे।।

FB IMG 1629011657500
Uttam.jpg

वहीं नवगछिया के लालजी उच्च विधालय में अस्थाई तौर पर बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना| इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली है| इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकरियों के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही कम्यूनिटी किचन की समीक्षा की है| इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल पकरा, नवगछिया में चल रहे राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने की बात कही है| बकायदा उन्होंने इस बारे में सिविल सर्जन उमेश प्रसाद से बात को कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। सिविल सर्जन से मुख्यमंत्री ने शिविर में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक के बारे में भी जानकारी ली है। इन सब के बीच सीएम ने शिविर में भी कोराना वैक्सीन टीकाकरण करवाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया है।

_सीएम हुए गदगद आंगनबाड़ी केंद्र में बाढ़ पीड़ित बच्चों को कविता पाठ करते सुनकर

वही आंगनवाड़ी केंद्र में बाढ़ पीड़ित बच्चों को कविता पाठ करते देखकर सीएम नीतीश कुमार काफी गदगद हो गए| उन्होंने मौके पर मौजूद सेविका की जमकर तारीफ की| यही नहीं सीएम ने बाढ़ राहत शिविर में भोजन कर रहे बाढ़ पीड़ितों से मिलकर भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी पूछा, जिसपर सभी लोगों ने कहा कि भोजन काफी अच्छा है|

_सीएम कहा सरकारी खजानों पर आपदा पीड़ितों का पहला हक, हरसंभव मदद करेंगे

बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के खजानों पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है, बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी| बाढ़ पीड़ित लोगों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध करवाने के लिए और स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी प्रकार की आवश्यक मदद मुहैया के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल राहत शिविर में बीमार और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा| प्रदेश में बेटी के जन्म होने पर 15,000 रुपए और बेटा के जन्मोपरांत 10,000 रुपए तत्काल प्रसूता को देने की बात कही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *