BJP ने कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया ।। InquilabIndia

BJP ने कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया ।। InquilabIndia

IMG 20210802 WA0009

रविवार को भारतीय जनता पार्टी तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के अध्यक्षता में जवारीपुर स्थित वृंदावन विवाह भवन में तिलकामांझी नगर मंडल
कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

IMG 20210801 220538


बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् से किया गया। मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुबी दास ने बताया कि भाजपा पार्टी एक संगठन ही नही बल्कि परिवार है। भागलपुर विधानसभा प्रभारी अभय कुमार घोष सोनू ने बताया की कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी या नेताओं का वजूद है। हम सबों को एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल हो कर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर विचार ही नहीं बल्कि कार्य करने पर जोर दिया। वहीं पूर्व उप महापौर सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर ने कार्यकर्त्ता कैसे आगे बढ़ कर कार्य कर सकते हैं वाकई यह मंथन करने का विषय है। जब तक कि संगठनकर्ता या नेता कार्यकर्त्ता से घुल मिल कर कार्य करने से ही भागलपुर में भाजपा संगठन आगे बढ़ाया जा सकता है। जिला महामंत्री देवव्रत घोष ने भी संगठन केसे मजबूत हो इस पर विस्तार से चर्चा किए। बैठक को जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, सोमनाथ शर्मा, अनीता सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। तिलकमांझी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मंडल पदाधिकारीयों के सहमती से एक सशक्त महिला कार्यकर्त्ता प्रीति प्रसाद को महिला मोर्चा तिलकामांझी नगर मंडल संयोजक मनोनीत किया है इस बात की जानकारी आप सबों से साझा कर रहे है। नव मनोनीत महिला मोर्चा तिलकामांझी नगर मंडल संयोजक प्रीति प्रसाद ने बताया कि जिस आशा और विश्वास से उन्हें संयोजक बनाया गया है। मैं आशा ही नहीं बल्कि पूरी विश्वास दिलाती हूं कि पर लगन से पार्टी के प्रति समर्पित हो कर हरसंभव कार्य करूंगी।


इस बैठक में जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदुभुषण झा, जिला मंत्री प्रणव दास, विवेकानंद प्रसाद, उदय तांती, दीपक मिश्रा, राजू तिवारी, योगेश पांडेय, शशांक शेखर, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष बमबम पांडेय, यूवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर, अनुज कुमार झा, रोहित कुमार, चंदन यादव, जगदीश तिवारी, अंकित कुमार, कुश कुमार, प्रीती प्रसाद, रेखा देवी, प्रतिभा कुमारी, मीनू कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20210801 220538

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *