मृतिका के द्वितीय पुत्री नेहा भारती के हाथों सीओ ने सौंपा चार लाख का चेक

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेमथा करारी पंचायत के शर्मा टोला गांव के भगवान घाट पर रविवार सुबह एक अज्ञात मृत महिला का शव मिलने से क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई। जिसको लेकर आसपास के सैकड़ों की संख्याओं में ग्रामीणों का जमावड़ा देखा गया। जिसके पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा इस घटनाक्रम की सुचना सोशल मीडिया के माध्यम से भी काफी वायरल किया गया। जिसके उपरांत घंटों देर बाद मृत पड़ी शव की पहचान तेमथा गांव के स्वर्गीय कृत्यानंद मंडल की पत्नी शोभा देवी के रूप में किया गया। वहीं मौजूद स्थानीय ग्रामीण युवा सौरव कुमार, ऋषि कुमार,सीपीएम के परबत्ता अंचल मंत्री नवीन चौधरी आदि ने बताया कि प्रातः समय में गांव के घाट के रास्ते से गुजर रहा था कि उसी क्रम में एक अज्ञात मृत महिला का शव गंगा की उपधारा के किनारे पर में तैरते देखा जिसके बाद धीरे धीरे सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा पहुंच गया।


अंततः इस घटनाक्रम को लेकर मृतिका महिला के परिजन सह कामरेड सुनील मंडल ने बताया कि मृत महिला शोभा देवी अपने घर से गंगा स्नान करने खातिर गई थी, वहीं नहाने के दौरान गहरी खाई में पांव फिसलने से ही वो डुब गई और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही साथ मृतिका महिला की द्वितीय सुपुत्री नेहा भारती ने बताई कि हमारे पिता की भी बीते अगस्त 2020 ई में विश्व महामारी कोराना का शिकार हो मृत्यु हो गई थी। वो गुजरात के जामनगर में रिलाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑटो इलेक्ट्रिशियन पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही साथ बताई कि ईश्वर की मर्जी अनुसार अब वो सिर्फ अपनी दो बहनें और एक भाई हीं शेष बचे। इस अकेलेपन भरी जिंदगी में जीवन व्यतीत करना काफी संघर्षपूर्ण होंगी। वहीं उनकी बड़ी बहन नैना भारती विवाहित हैं और नेहा भारती खुद स्नातक पास कर आगे की पढ़ाई कर अपने मां पिता के सपने को साकार करने को प्रयासरत हैं। जबकि वहीं इनके एक मात्र 8वर्षिय सबसे छोटा भाई निखिल राज अभी पांचवी कक्षा के छात्र हैं।


वहीं इधर पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सुचना मिलते हीं पुलिस बलों द्वारा मृत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर मृत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके पश्चात वहीं अंचलाधिकारी रंजन कुमार और राजस्व अधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से मृतिका शोभा देवी के द्वितीय सुपुत्री नेहा भारती के हाथों बिहार सरकार के आदेशानुसार निर्धारित चार लाख का चेक प्रदान किया। अंततः इस घटनाक्रम को लेकर तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी, नगर पंचायत परबत्ता के मुख्य पार्षद प्रत्याशी सोना भारती, ए आई एस एफ के जिला सह सचिव प्रशांत कुमार सुमन समेत कई अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। वहीं इधर परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हैं। पुरे क्षेत्रों में सन्नाटा छाई हुई हैं।
