सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय मे शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न।।

सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय मे शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न।।

WhatsApp Image 2021 03 20 at 22.28.49 1

भागलपुर सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।गौरतलब है की माननीय प्रो ललित नारायण मंडल के विधायक बनाने के बाद से ही शिक्षक संघ का अध्यक्ष पद रिक्त था।जो अध्यक्ष पद के साथ साथ उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के पदों का भी चुनाव किया गया। शिक्षक संघ के बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता , शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिजेंद्र कुमार यादव ने की। सभी पदों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष के लिए प्राचार्य प्रो (डॉ) अमरकांत सिंह ने श्री बिजेंद्र कुमार यादव विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग का नाम प्रस्तावित किया। जिसे ध्वनि मत से अभी शिक्षको द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ नीतू कुमारी, दर्शन शास्त्र विभाग, सचिव पद के लिए डॉ कुमार प्रभास, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग एवं संयुक्त सचिव पद के लिए अर्पिता मित्रा, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव में महाविद्यालय के सभी शिक्षक डॉ नागेंद्र तिवारी, मो हुमायु हुमा, डॉ अंशु कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री मुकेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *