एक गरीब की बेटी का आदर्श विवाह करा दो फ़रिश्ते ने एक नई मिसाल कायम ।। Inquilabindia

एक गरीब की बेटी का आदर्श विवाह करा दो फ़रिश्ते ने एक नई मिसाल कायम ।। Inquilabindia

IMG 20220317 WA0042
IMG 20220309 WA0010 11

एक गरीब की बेटी का आदर्श विवाह करा दो फ़रिश्ते ने एक नई मिसाल कायम ।।

इस वर्तमान समय में हर एक मां पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी सुयोग्य वर के साथ ससुराल जाय। लेकिन जब बेटी के सर से बाप का साया हीं उठ जाय, तो उस परिस्थिति में समाज के अग्रणी लोगों का दायित्व बनता है कि उस बेटी को वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने में अपनी अहम् भूमिका दर्ज कराए । खगड़िया में एक ऐसी बेटी की शादी कराने में समाजसेवी सुमन कुमार पटेल व उनकी पत्नी जयंती पटेल ने अपनी निःस्वार्थ भूमिका दर्ज करा कर समाज में गरीबों व निसहाय के प्रति एक अलग ही आदर्श मिसाल कायम कर दिखाया। आपको ज्ञात हों कि पूर्णिया निवासी 19 वर्षीया सुषमा कुमारी के पिता स्व बतीश सहनी सुमन पटेल के केला रिसर्च सेंटर, पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज में एक कर्मठ स्टाफ के रूप में कार्यरत थे, जिसकी मृत्यु तबियत खराब होने के कारण विगत 2020 में हो गई थी।

img 20220317 wa00401955956978023125195

जिसके बाद इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन जयंती पटेल और सुमन पटेल ने अपने स्टाफ की मौत के बाद दुःख कि घड़ी में मृतक के घर पर पूर्णिया पहुंचकर सांत्वना दिया और पारिवारिक दयनीय स्थिति देखकर भाव विहल हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया की दुःख कि इस घड़ी में रोते बिलखते मृतक की पत्नी और बेटी को आश्वासन दिया कि बेटी सुषमा की शादी वे सुयोग्य वर के साथ कराते हुए एक माता पिता का धर्म निभायेंगे और आज 17 मार्च 2022 को बेटी सुषमा कुमारी की हिंदू रितिरिवाज से मथुरापुर नवटोलिया निवासी भरत सहनी के 21 वर्षीय सुयोग्य वर रणवीर कुमार से स्थानीय गायत्री मंदिर में धूमधाम से शादी कराकर अपना वायदा पूरा किया। वहीं शादी समारोह में शामिल वर वधु के परिजनों ने बताया की वर वधु के लिए सभी उपहार, वस्त्र, आभूषण सहित शादी में सभी खर्चों का खुशी खुशी वहन सुमन पटेल व जयंती पटेल ने किया।

IMG 20220318 WA0002

मौके पर इस आदर्श विवाह में वधू पक्ष के लोगों में मां रूबी देवी, भाई अरुण कुमार सहनी, चाचा संजीव कुमार, चाचा शक्ति सहनी, नानी तारा देवी (पता रूपौली साहनी टोला, पूर्णिया) तथा वर पक्ष में भरत साहनी (पिता), मां सोलन देवी, बड़ा भाई नंदन साहनी, मामा जाजो साहनी, मामा रंजीत सहनी (पता -मथुरापुर नवटोलिया खगड़िया) सहित अन्य गणमान्य लोगों में राज्य परिषद सदस्य सह अलौली से पूर्व जदयू विधानसभा प्रत्याशी साधना देवी, प्रदेश जनता दल यू सचिव नीलम वर्मा, समाज सुधार वाहिनी की पूर्व जिला अध्यक्ष ममता जायसवाल, जदयू नेत्री मुन्नी जायसवाल, गायत्री परिवार सदस्य शोभा देवी ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके दांपत्य जीवन को सुखमय होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *