बिहार पुलिस सप्ताह पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी

IMG 20220225 WA0015
IMG 20220225 WA0011

बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के शुभ अवसर पर खगड़िया जिला पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के आदेशानुसार फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुक्रवार प्रातः कालीन बेला में परबत्ता थाना द्वारा भव्य प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई। जिसको लेकर तमाम पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के चेहरे पर प्रसन्नता की एक अलग ही झलकियां देखने को मिली। वहीं इस प्रभात फेरी में परबत्ता बाजार स्थित पाटलिपुत्र सेन्ट्रल स्कूल के छात्र छात्राएं भी शामिल दिखें। जहां मौजूद छात्र छात्राएं द्वारा विभिन्न प्रकार के समाजिक बुराई व कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण और नशाखोरी आदि की बिलंद आवाज में नारेबाजी कर पुलिस और पब्लिक के प्रति आत्मविश्वास और सहयोग का माहौल अनवरत बनाये रखने का संदेश दिया। जानकारी अनुसार यह प्रभात फेरी परबत्ता थाना परिसर से रहिमपुर मोर होते हुए पीसीएस स्कूल परिसर में जाकर समाप्त हुई। वहीं इस रैली को देख आम आदमी भी प्रशंसा करते नजर आए।

IMG 20220225 WA0014

वहीं बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के फरवरी माह अंतिम सप्ताह में जिलाधिकारी के आदेशानुसार बिहार पुलिस सप्ताह मनाई जाती है। इस वर्ष भी परबत्ता थानाध्यक्ष के नाते पाटलिपुत्र सेन्ट्रल स्कूल के बच्चों के साथ हमारे अभिभावक स्कूल के संचालक डॉ जेपी सिंह के सहयोग से पुलिस सप्ताह को भव्य रुप देने का सहयोग मिला। खासकर समाजिक बुराई को खत्म करने और कराने को लेकर पुलिस सप्ताह के रूप में जागरूकता फैलाने को लेकर बिहार पुलिस सप्ताह मनाई जाती है।

IMG 20220225 WA0013

वहीं इस प्रभात फेरी में शामिल दशवीं वर्ग के छात्र कृष ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर विद्यालय संचालक के तरफ से एक सप्ताह पहले से तैयारियां प्रारंभ कर दिया गया था। जिसके बदौलत हमलोग आज इतने अच्छे प्रभात फेरी को सफल बनाने में कामयाब रहा। साथ ही साथ दशवीं वर्ग की हीं छात्रा सुदिक्षा कुमारी ने बताई कि बिहार पुलिस सप्ताह के तमाम समाजिक उद्देश्य हमारे के लिए अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि कानून के पन्ने पर बाल विवाह और दहेज प्रथा जुर्म है। लेकिन हकीकत में हमारे समाज के लोगों द्वारा आज भी मुंहमांगी दहेज और बाल विवाह अधिकांश रुप में होती देखने को मिलती हैं। इसका मुख्य कारण है, ऐसे समाज को जागरूक करना ना कि प्रशासन पर ऊंगली करना। इसी विद्यालय के युकेजी के छात्र हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी में हम लोगों को बहुत मज़ा आया। जिसके चलते दुर दुर तक घुमने और घुमकर समाज के लोगों को जागरूक करने का मौका मिला।

IMG 20220225 WA0007

पाटलिपुत्र सेन्ट्रल स्कूल परबत्ता के संचालक डॉ जीपी सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हर वर्ष मनाई जाती है। जिसके द्वारा समाजिक कुरितियां को जर से खत्म करने को लेकर जागरूक करना हीं बिहार पुलिस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही साथ शिक्षित समाज और विकसित समाज निर्माण की इच्छाओं को पुरी करने की एक कोशिश की मौका मिलती हैं। हमारा समाज बाल विवाह, नशाखोरियों, दहेज लोभियों की अपने समाज से उखाड़ फेंकने हीं हमारा लक्ष्य है। अंततः हम सभी को एक दुसरे के प्रति सहयोग की भावना से पुलिस को हमेशा मदद कर एक अच्छा परबत्ता, विकसित परबत्ता और शिक्षित परबत्ता पुर्ण रूपेण बनने का सपना पुरी हो जाय।

IMG 20220225 WA0008

मौके पर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, एसआई पंचम कुमार राही, एसआई उमेश प्रसाद, एसआई अरुण प्रसाद सिन्हा, एएसआई धर्मेंद्र राम, चौकीदार हरेराम कुमार, संजय कुमार पासवान, अंजीत, संजीव समेत समस्त पुलिस बल उपस्थित थे।

IMG 20220225 WA0009

इतना ही नहीं पाटलिपुत्र सेन्ट्रल स्कूल परबत्ता के शिक्षक रंजन कुमार श्रीवास्तव ,सुधीर कुमार रंजन कुमार सिंह ,ललन कुमार सिंह ,बिंदेश्वरी कुमार, पंचम झा, अनु कुमारी, इत्यादि सभी शिक्षकों की भी उपस्थिति दिखी एवं विद्यालय के बच्चे- आंचल प्रिया, सुदीक्षा ,निशा, अंजलि कशिश ,कौशिक, क्रिस, अंकित, मंतोष ,ऋषभ इत्यादि सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *