श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में एक महिला की करंट लगने से मौत होने की सुचना प्रकाश में आईं हैं। जानकारी अनुसार घटना सोमवार शाम की बताई जा रही हैं। बताते चलें कि मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी मन्नु कुमार यादव की 21 वर्षीय पत्नी पूजा देवी की करंट लगने से मौत हो गईं। वहीं ग्रामीणों की मानिए तो पूजा देवी अपने किसी काम से शाम को घर से बाहर जा रही थी कि घर के मुख्य द्वार पर जर्जर बिजली तार के संपर्क में आ जाने से हीं इनकी मौत हो गई। वहीं घटना के कुछ देर बाद तक तो पूजा देवी जख्मी अवस्था में हीं जमीन पर गिरी रहीं। जिसके बाद परिजनों ने पूजा देवी को देख हल्ला गुल्ला कर आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक में जख्मी पूजा देवी की मौत हो चुकी थी । इसके बावजूद भी परिजनों ने मृतक महिला को मानसी पीएचसी ले गया। जहां चिकित्सक ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों की स्थिति दुखमय हो गई हैं। सबों का रो रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।

सुत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मृतक को मात्र 3 वर्ष की एक पुत्री हैं, जिसका लालन पालन करना परिजनों के लिए एक चुनौती बनी रहेगी। अंततः मानसी पुलिस को जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मानसी उप प्रमुख गुड्डू कुमार ने जिला प्रशासन से पैतृक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

इधर परबत्ता थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव में भी करंट लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई हैं। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। वहीं परबत्ता नगर पंचायत निवासी जीछो यादव का 65 वर्षीय पुत्र कंपनी मंडल की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं पुछताछ में परिजनों ने बताया कि घरेलू कार्य करने के दौरान हीं जर्जर तार की चपेट में आ जाने से कंपनी मंडल मौत हो गई है। अंततः दुर्घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। पुरी जानकारी प्राप्त होने के बाद कानुनन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है।