पावन पर्व दशहरा के शुभ अवसर पर युवा शक्ति को जागृत करना|

गीत- पावन पर्व दशहरा के शुभ अवसर पर युवा शक्ति को जागृत करना| शुभ पावन यह पर्व दशहरा, जन जन आज मनाएगें| युवा शक्ति को प्रेरित करके, आगे उन्हें बढाएगें|| अनय,अनीति लूट हत्या का, उनको भान कराएगें| भ्रमित युवा जो मेरे भारत,उनको नियम बताएगें|| युवा-शक्ति में समझ बढा़कर, सबको साथ बुलाएँगे| युवा-शक्ति को प्रेरित करके,आगे…

अमरनाथ सोनी

गीत- पावन पर्व दशहरा के शुभ अवसर पर युवा शक्ति को जागृत करना|

शुभ पावन यह पर्व दशहरा, जन जन आज मनाएगें|
युवा शक्ति को प्रेरित करके, आगे उन्हें बढाएगें||

अनय,अनीति लूट हत्या का, उनको भान कराएगें|
भ्रमित युवा जो मेरे भारत,उनको
नियम बताएगें||
युवा-शक्ति में समझ बढा़कर, सबको साथ बुलाएँगे|
युवा-शक्ति को प्रेरित करके,आगे उन्हें बढा़एगे||

युवा-शक्ति में कमी न कोई, मगर भ्रमित हैं वे जग में|
ॠषियों का संतान वही है, पौरुष अंतस रग-रग में|
प्यार-प्रेम अमृत रस उनमें, आज वही छलकाएगें|
युवा-शक्ति को प्रेरित करके,आगे उन्हें बढा़एगें||

शक्ति-संगठन युवा बनाकर, भ्रष्टाचार मिटाएगें|
निर्मल-नवल चरित्र बनाकर,जग मग ज्योति जलाएगें|
अनाचार,अन्याय मिटाकर, परिचय स्वयं बताएगें|
युवा-शक्ति को प्रेरित करके, आगे उन्हें बढ़ाएगें||

संस्कार युवकों में होगा, मानवता सुख पाएगा|
बहू, बेटियांँ रहें सुरक्षित, डर को वही भगाएगा|
तब सोने की चिडि़या भारत, प्रगति और रुक पाएगा|
युवा-शक्ति को प्रेरित करके, आगे उन्हें बढा़एगें||

अस्त्र-शस्त्र का पूजा करके, रण का वीर कहाएगा|
अहंकार,आतंक,पाप को, युवा शक्ति- निपटाएगा||
अमन चैन हित वह भारत को, अपना शीश चढा़एगें|
युवा-शक्ति को प्रेरित करके, आगे उन्हें बढा़एगें||

अमरनाथ सोनी “अमर ”
9302340662

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *