नही रहे किसानों के हर दिल आवाज आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव

श्रवण आकाश, (खगड़िया) की कलम से खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के बड़ी लगार गांव निवासी राजद के वरिष्ठ नेता सह प्रखंड आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण गुरुवार को भागलपुर के किसी निजी अस्पताल में हो गया। जानकारी के अनुसार वे करीबन 56 वर्ष…

IMG 20220414 WA0004

श्रवण आकाश, (खगड़िया) की कलम से

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के बड़ी लगार गांव निवासी राजद के वरिष्ठ नेता सह प्रखंड आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण गुरुवार को भागलपुर के किसी निजी अस्पताल में हो गया। जानकारी के अनुसार वे करीबन 56 वर्ष के थे, जिन्होंने अपनी जीवन की ज्यादातर समय समाजिक सेवा में दिया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास ने बताया कि अंजनी कुमार यादव की तबीयत बीते बुधवार को अचानक खराब हो गई थी, जिसके तुरंत बाद परिजनों द्वारा उसे स्थानीय चिकित्सकों से दिखाया गया था। इसके बावजूद भी सुधार नहीं होने पर उन्हें भागलपुर ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान हीं गुरुवार को उनकी मौत हो गई। आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव के निधन की खबर सुनकर राजद पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। यद्यपि उनके पार्थिव शरीर को भागलपुर से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा हैं, किंतु प्रखंड क्षेत्र समेत जिले के कई राजद कार्यकर्ताओं उनके आवास की ओर कूच कर चुके हैं।

IMG 20220414 WA0003
IMG 20220309 WA0010 15

वहीं प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास ने बताया कि उनके निधन से सिर्फ परबत्ता प्रखंड हीं नहीं बल्कि पूरे राजद पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई हैं। बताया जाता है कि अंजनी कुमार यादव हर समय, हर एक क्षण गरीबों की आवाज को उठाने में लगे रहते थे। वे हमेशा गरीबों की समस्या को लेकर जगह-जगह अपनी तत्परता दिखाते रहते थे और वे आजीवन अविवाहित भी थे। उनके निधन से परबत्ता में कई गरोबो की आवाज दबने की संभावना जताई जा रही हैं। आज देर रात को उनकी पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाई जाएगी। फिर अगले दिन अगुआनी गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा। जिसको लेकर तमाम राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवागमन प्रारंभ हो गई है।

IMG 20220414 WA0006

जिला अध्यक्ष कुमार रंजन पप्पू ने बताया कि आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव अपने जीवन काल में अधिकांशत सेवा किसानों के हित को लेकर दिया। क्योंकि किसान परिवार से आने के कारण और इनके आसपास अधिकांश किसान हीं नजर आने के साथ ही साथ इनका संपर्क और मित्रता किसानों के साथी ज्यादातर दिखती थी, इसलिए इनका किसानों से ज्यादा लगाव था। अपने क्षेत्र में राजद पार्टी के विभिन्न आयोजनों और कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। जिसके कारण हम सभी के वो सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में देखा करते थे। वे हमेशा क्षेत्रों के हर एक मजबूर लोगों की समस्याओं के समाधान में अपनी तत्परता दिखाते रहते थे। लेकिन अब इनके नहीं रहने के कारण हमारे पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई हैं।

IMG 20220414 WA0005
IMG 20220107 WA0015 8

अंततः इनके निधन पर गोगरी प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, विजय यादव, मनोहर यादव, नारद यादव, दिगंबर चौरसिया, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, मुबारक राइन सच्चिदानंद यादव, माले नेता अरुण कुमार दास, सीपीएम के अंचल मंत्री नवीन चौधरी, सुनील कुमार मंडल, सीपीआई के अंचल मंत्री कैलाश पासवान, जुलुम यादव, प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी, पूर्व मुखिया नेपाली सिंह, उपमुखिया कुंदन कुमार समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जता श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *