श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से
खगड़िया जिले से एक ऐसी मामला प्रकाश में आ रहीं हैं, जहां महिला पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोई अवस्था में अपने पति की हत्या कर दी। नफरत ऐसी थी कि पति के गुप्तांग पर भी वार किए। इसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर बड़ी हीं बेरहमी से मार डाला। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 6 महीने पहले हीं हुई थी। बरहहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी अब तक फरार हैं। दरअसल मामला जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित चोढ़ली गांव के वार्ड नंबर-8 की हैं। परिजनों के मुताबिक महिला मोहम्मद अमरूल (22) की शादी 6 महीने पहले शहजादी खातून निवासी मड़ैया के साथ हुई थीं। अमरूल की मां ने बताया कि शादी के बाद शहजादी अपने मायके चली गई। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। एक सप्ताह पूर्व ही मायके वालों के दबाव में ससुराल आई थी। कारण उसका गांव के ही युवक मोहम्मद अल्तमश के साथ प्रेम संबंध कीजो जो शुरूआत हो गई थी। जिसके साथ ही साथ वह रोज मोबाइल पर उससे बात करती थी। यह बात पति को पता चल गई थीं। जिसके बाद वो अवैध संबंधों को विरोध करने लगे।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात तकरीबन 2 बजे सभी सदस्य अपने घर में सो रहे थे। वहीं दूसरे कमरे में शहजादी और अमरूल सो रहे थे। इसी दौरान शहजादी ने अपने प्रेमी मोहम्मद अल्तमश को बुलाया और दोनों ने सोते समय अमरूल के गुप्तांग पर हमला किया। फिर दोनों ने गला दबाकर मार डाला। तत्पश्चात परिवार वाले सुबह उठे और अमरूल के कमरे में गए तो फिर हत्या के मामले की खुलासा खुला। इधर हत्यारी पत्नी शहजादी घर में ही छिपी थी।


वहीं आनन फानन में सुबह से ही इस मामले की हलचली मचने के बाद गांव वाले का जत्था भी मृतक पति और हत्यारी पत्नी को देखने को लेकर पहुंच गया। वहीं आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाया बुझाकर इस घटना की जानकारी विस्तृत जानकारी लिया। जिसके बाद तो पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। जिसे गांव वाले घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। साथ ही आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं बेलदौर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि युवक की हत्या हुई है, मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है और मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। अंततः बहुत जल्द प्रेमी की भी खोजबीन कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ली जाएगी।
