आर्थिक तंगी से त्रस्त संचालक की हृदयगति रूकने से हुई मौत, संघ ने जताया शोक ।। Inquilabindia

आर्थिक तंगी से त्रस्त संचालक की हृदयगति रूकने से हुई मौत, संघ ने जताया शोक ।। Inquilabindia

IMG 20210413 WA0030

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया– प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन नवगछिया के सदस्यों ने भागलपुर जिले के अलीगंज स्थित सरस्वती बाल निकेतन के संचालक डॉ. उमेश ठाकुर के अचानक हृदयगति रूकने से हुई मौत पर शोक जताया।

IMG 20210413 WA0023

संध के अध्यक्ष विश्वास झा ने बताया कि डॉ. ठाकुर एक विद्वान एवं मृदुभाषी संचालक थे।

Screenshot 20210409 172109 1

लगातार स्कूल बंद रहने के कारण आर्थिक तंगी से जुझ रहे थे। उनके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा था। इसी चिंता से अचानक सोमवार शाम को उनकी हृदयगति रूकी और उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2021 03 29 at 10.57.34 1

उनकी मौत से संचालकों के बीच सरकार के प्रति खासा नाराजगी देखने को मिली। श्री झा ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब सभी विद्यालय संचालक कटोरा लेकर भिक्षाटन कर अपना पेट भरेंगे।

WhatsApp Image 2021 03 19 at 23.40.19 1

उन्होंने कहा कि चिता और चिंता में एक बिंदु मात्र का फर्क है आज ये समझ लिया। वहीं सभी संचालकों ने सरकार पर जमकर अपनी भरास निकाली। मौके पर भागलपुर संघ के सचिव अरविंद कुमार, सयुंक्त सचिव अश्विनी कुमार, सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष रामबदन रजक, नवगछिया संघ के अध्यक्ष विश्वास झा, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पंकज झा, पंकज कुमार, सी.पी.एन चौधरी व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *