आग लगने से चार सौ घर जलकर राख करोडों रुपये का हुआ नुकसान

आग लगने से चार सौ घर जलकर राख करोडों रुपये का हुआ नुकसान

WhatsApp Image 2021 03 02 at 4.20.14 PM

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंण्ड के कसमाबाद दियरा के वार्ड 9 एंव 10 मे फुस के घर मे बच्चों द्वारा घर मे चुल्हा जलाने के कारण हवा तेज बहने के कारण फुस के घर मे आग लग गई।जिससे गांव मे तकरीबन चार सौ घर जलकर राख हो गए।

WhatsApp Image 2021 03 02 at 2.56.14 PM 1

इस मामले मे मुखिया अरविंद मंडल ने बताया सुबह 11 बजे घर मे बच्चों के द्वारा घर मे चुल्हा जलाने के दौरान फुस के घर मे आग लग गई।जिसमें कसमाबाद दियारा के वार्ड 9 व 10 के मे चार सौ घर जलकर राख हो गए।वहीं घटना सुचना अकबरनगर, बिहपुर थाना, सीओ नारायण अजय सरकार को दे दि गई।घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड तीन गाडी छोटी गाडी पहुची हैं।आग लगने के बाद पहुचने पर तबतक सभी फुस के घर जलकर राख हो गए हैं।घरो मे गाय,बकरी, सोना,चांदी ,कपडा बर्तन पैसा सहित घर के मुल्य सभी जलकर राख हो गए हैं।तकरिबन करोड़ों रुपये का नुकसान हो गए।गांव के लोग किसी तरह अपनी जानबचाकर सडक किनारे सरन लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी का इंतजार कर रहे हैं।

SCHOOL

वहीं ग्रामीण ने बताया कि सिपाई मंडल पिता सरजुग मंडल,मनोज मंडल पिता सिपाई मंडल,जगदम्मी मंडल पिति सरयुग मंडल,सुखो मंडल पिता सरुख मंडल,वकिल मंडल पिता सरुफ मंडल,कैलाश मंडल पिता दुखन मंडल,शंभु मंडल पिता सिताराम मंडल,पागे मंडल पिता चमकलाल मंडल,दिलिप मंडल पिता नरेश मंडल,रविन्द्र मंडल पिता प्रदिप मंडल ,अकलदेव मंडल पिता स्व चमकी मंडल सहित चार सौ फुसो के घर मे आग लग गई हैं।घटना स्थल मुखिया प्रतिनिधि रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल पहुच कर परिजनों से मुलाकात करते हुए हालचाल जानते हुए प्रशासनिक अधिकारियों बातचीत कर सरकारी सहायता दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *