भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुंगेर से शंभूगंज जाने के क्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सुल्तानगंज पहुंचे यहां पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंनगनिया में उत्तरी मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत क्र किया गया।

श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी का स्वागत जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी पिंकी कुशवाहा जी को मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा जी जिला अध्यक्ष मुंगेर को मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम जी ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इस दौरान संगठन महामंत्री ने मंडल अध्यक्ष के आवास पर बूथ संख्या 4 में बूथ अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में पार्टी का झंडा फहराया। प्रवक्ता कुमार श्रवण ने संगठन महामंत्री को सुल्तानगंज विधानसभा के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में उनके साथ पहुंची भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती पिंकी कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 4 से 6 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर चलाया जा रहा है।

प्रत्येक बूथ पर पार्टी का झंडा फहराया जा रहा है।वही हर बूथ पर पार्टी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर पार्टी आज इतनी ऊंचाई तक पहुंची है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार ने कहा कि अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा जो अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना था आज चरितार्थ साबित हो रहा है।उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी और ममता बनर्जी का साम्राज्य समाप्त हो जाएगा।
इस दौरान मुंगेर के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन जिला परिषद अध्यक्ष सहित मनोरंजन कुमार सिंह विपिन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
